शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने किया भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 31 अक्टूबर 2020

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने किया भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन

भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शनिवार को अलीगढ़ के कायमपुर मोड़ पर भाजपा के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन किया। भाजपा का नवीन कार्यालय एक वर्ष के अंदर तैयार हो जाएगा। यह कार्यालय आधुनिक व हाईटेक सुविधाओं से युक्त होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे सुनील बंसल ने मंच से बोलते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के आधुनिक में हाईटेक कार्यालय बनाए जा रहे हैं। अलीगढ़ का भाजपा कार्यालय एक वर्ष के अंदर तैयार हो जाएगा। कार्यालय में आधुनिक ऑफिस, लाइब्रेरी, डिजिटल संवाद के लिए सुविधाएं, कॉन्फ्रेंस रूम आदि होंगे। भाजपा के अब तक 54 जिलों के कार्यालय पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। 14 जिलों में निर्माण के कार्य जारी हैं।   आगामी विधानसभा का चुनाव भाजपा नवीन कार्यालय से लड़ेगी। भाजपा अलीगढ़ का नवीन कार्यालय 900 वर्ग गज में तैयार होगा। सुनील बंसल अलीगढ़ पहुंचने से पहले टूंडला उपचुनाव की बैठक करके पधारे थे। भूमि पूजन कार्यक्रम अलीगढ़ में पधारे लोगों को संबोधित करने के बाद सुनील बंसल बुलंदशहर उप चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकल गए। संगठन मंत्री सुनील बंसल का माला में पटका पहनाकर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, राज्य मंत्री संदीप सिंह, विधायक दलवीर सिंह, रविंद्र पाल सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, मीना कुमारी, उमेश कुमारी, पूनम बजाज, श्यौराज सिंह, गोपाल माहेश्वरी, धर्मेंद्र चौधरी, अनेकपाल सिंह, पंकज पवार, आशा सिंह, हरेंद्र कालू, सुशील गुप्ता, सतपाल सिंह, उमेश राघव, अन्नू आजाद, गौरव शर्मा, सुमित महेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।


आशीष कुमार
जिला प्रवक्ता
भाजपा अलीगढ़।

31 अक्टूबर 2020 को दादो मंडल और पनेहरा मंडल की प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में

पनहेरा मंडल और दादों मंडल का प्रशिक्षण वर्ग। मंडल अध्यक्ष पन्हेरा श्री टिंकू यादव जी और मंडल अध्यक्ष दादों श्री संजू यादव जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दोनों मंडल के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दुर्गेश यादव, चेतन शर्मा, यशपाल सिंह, भरत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शास्त्री जी, अमर सिंह यादव जी, बादाम सिंह जी, अतुल भारद्वाज जी व वह क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार। जिला मंत्री राजेश राणा जी, जिला उपाध्यक्ष जयदीप गॉड जी ने भी इन मंडलों पर शनिवार को प्रशिक्षण वर्ग सत्र लिया।

प्रशिक्षण वर्ग खबर

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2020

आशीष कुमार विजिटिंग कार्ड और पेड़

29 अक्टूबर 2020 को विजयगढ़ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में


आज दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ मंडल में सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर व्याख्यान देते हुए साथ में मंडल अध्यक्ष प्रभात वार्ष्णेय। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र कालू, जिला महामंत्री गोपाल माहेश्वरी, जिला मंत्री राजेश राणा व धीरज गोयल सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता वे युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

अमर प्रकाश समाचार पत्र में प्रकाशित खबर

jagran.com पर प्रकाशित नए कार्यालय स्थापना की खबर

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/aligarh-city-bjp-office-will-be-spectacular-20934733.html?utm_source=referral&utm_medium=WA&utm_campaign=amp_social_share


23 अक्टूबर 2020 भाजपा संगठन की बैठक



प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को क्वारसी स्थित सर्किट हाउस में जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश त्रिपाठी जी ने ली। साथ ही बैठक में कायमपुर मोड़ पर बनाए जाने वाले  बीजेपी के नए कार्यालय को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी।
प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने बैठक में बोलते हुए कहा कि इस समय भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम चल रहे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है।
इससे पहले भारत दीक्षित ने अलीगढ़ रजिस्टार ऑफिस में जाकर नए भाजपा कार्यालय की रजिस्ट्री कराई।
सर्किट हाउस हुए कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ भेंट कर लखनऊ से पधारे पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उमेश राघव, धर्मेंद्र चौधरी, शिवनारायण शर्मा, जयदीप गॉड, अश्वनी ठाकुर, पीयूष दत्त शर्मा, राकेश सिंह, हरिशंकर गॉड, सीताराम अग्रवाल, गजमोतिन राजपूत, मनोज सिंह, राजकुमार भारद्वाज, राजीव शर्मा, अवधपाल सिंह, श्यौराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार उपस्थित रहे।

दैनिक जागरण के पत्रकार नारायण जी और रिंकू जी से भेंट


दैनिक जागरण के पत्रकार रिंकू जी को पुस्तक मीडिया चरित्रर पुस्तक भेंट की।
दैनिक जागरण के पत्रकार राज नारायण जी को अपनी पुस्तक मीडिया चरित्र भेंट की।

भागवतरसानंद जी से मुलाकात

वानप्रस्थ भागवतरसानंद जी ने अपनी दो पुस्तकें नल और दमयंती प्रसंग वैपकिंग। मैंने भी उनको अपनी पुस्तक मीडिया और चरित्र भेंट की। भागवतरसानंद जी प्रभु दत्त ब्रह्मचारी जी के आश्रम संकीर्तन भवन मथुरा वृंदावन में रहते हैं। 

साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर शर्मा से भेंट

आज दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को साहित्यकार, शिक्षक और पत्रकार डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा निवासी अतरौली ने अपनी दो पुस्तकें भेंट कर सम्मान दिया। साथ ही मैंने उनको अपनी पुस्तक 'मीडिया चरित्र' सप्रेम भेंट की।

प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने ली भाजपा जिला संगठन की बैठक और भाजपा के नए कार्यालय की कराई रजिस्ट्री

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को क्वारसी स्थित सर्किट हाउस में जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश त्रिपाठी जी ने ली। साथ ही बैठक में कायमपुर मोड़ पर बनाए जाने वाले  बीजेपी के नए कार्यालय को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी।
प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने बैठक में बोलते हुए कहा कि इस समय भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम चल रहे हैं। भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है।
इससे पहले भारत दीक्षित ने अलीगढ़ रजिस्टार ऑफिस में जाकर नए भाजपा कार्यालय की रजिस्ट्री कराई।
सर्किट हाउस हुए कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ भेंट कर लखनऊ से पधारे पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उमेश राघव, धर्मेंद्र चौधरी, शिवनारायण शर्मा, जयदीप गॉड, अश्वनी ठाकुर, पीयूष दत्त शर्मा, राकेश सिंह, हरिशंकर गॉड, सीताराम अग्रवाल, गजमोतिन राजपूत, मनोज सिंह, राजकुमार भारद्वाज, राजीव शर्मा, अवधपाल सिंह, श्यौराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार उपस्थित रहे।

http://dhunt.in/buCqI?s=a&uu=0xc51a0626e26b0240&ss=wsp



http://imagestimes.com/?p=1622http://imagestimes.com/?p=1622

भारत दीक्षित प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने ली जिला भाजपा संगठन की बैठक 22 अक्टूबर 2020

बुधवार, 21 अक्तूबर 2020