Ashish Kumar bjp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ashish Kumar bjp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव से संबंधित बैठक

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पाली और अतरौली पर भाजपा संगठन की बैठक आयोजित की गई। दोनों बैठकों में अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने की। पाली में दादों, जिरौली और बिजौली मंडल की बैठक आयोजित की गई। अतरौली में अतरौली देहात, अतरौली नगर, जिरौली मंडल की बैठक आयोजित की गई। अतरौली बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लेकर आना है। मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों के आधार पर मतदाताओं को अपने पक्ष में करना है। बैठक में सांसद राजू भैया, हरिशंकर गौर, सत्या सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, डॉ गोपाल महेश्वरी, उमेश राघव, गौरव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, संतोष गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, चोब सिंह, संजू यादव, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।

शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

31 अक्टूबर 2020 को दादो मंडल और पनेहरा मंडल की प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में

पनहेरा मंडल और दादों मंडल का प्रशिक्षण वर्ग। मंडल अध्यक्ष पन्हेरा श्री टिंकू यादव जी और मंडल अध्यक्ष दादों श्री संजू यादव जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दोनों मंडल के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दुर्गेश यादव, चेतन शर्मा, यशपाल सिंह, भरत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शास्त्री जी, अमर सिंह यादव जी, बादाम सिंह जी, अतुल भारद्वाज जी व वह क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार। जिला मंत्री राजेश राणा जी, जिला उपाध्यक्ष जयदीप गॉड जी ने भी इन मंडलों पर शनिवार को प्रशिक्षण वर्ग सत्र लिया।