मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

मीडिया कार्यशाला आयोजित

प्रेस विज्ञप्ति
5 अक्टूबर 2021

प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत वशिष्ठ ने ली मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रशांत वशिष्ट ने जिला अलीगढ़ और महानगर भाजपा मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला ली। क्वार्सी स्थित सर्किट हाउस में मंगलवार को जिला मीडिया कार्यशाला में कहा कि मीडिया प्रभारी का पद जिम्मेदारी वाला पद है। मोदी योगी की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। विरोधियों को विकास नीति पसंद नहीं आ रही है। वे लोग तथ्यहीन बातों से जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमारे देश की जनता इनकी बातों में फसने वाली नहीं है। मोदी योगी की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। अनाजों की रिकॉर्ड खरीदारी और गन्ने का अब तक का सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य योगी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। एमएसपी की लिखित गारंटी दी गई है। पहले की सरकारों में सब्सिडी के नाम पर भ्रष्टाचार होता था। लेकिन मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत सब्सिडी को सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। भाजपा सरकार में विश्व स्तर की सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। पहले सड़कों पर सड़कों से ज्यादा गड्ढे दिखाई देते थे। जब से भाजपा सरकार आई है पूरे देश में एक्सप्रेस हाईवे बन रहे हैं। सड़कों के जाल से देश के विकास को रफ्तार मिल रही है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। एमएसएमई के जरिए लाखों रोजगार प्रदान किए गए हैं। ‌
मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। कोरोना काल के प्रबंधन की योगी मोदी सरकार की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। भारत की विदेश नीति ने मोदी  के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरी दुनिया में स्थापित हुआ है। सेनाओं का अत्याधुनिकरण किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। पुरानी सरकारों में सड़क पर चलती हुई महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। योगी सरकार में अब किसी की भी हिम्मत नहीं है कि वह बहन बेटियों के साथ आंख उठा कर देख सके।
मीडिया प्रभारियों से कहा कि मीडिया प्रभारी भाजपा संगठन और मीडिया संस्थानों के बीच के सेतु हैं। जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार ने प्रशांत वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया। महानगर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता ने पटका पहनाकर प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में महानगर सह मीडिया प्रभारी केके शर्मा, हिमांशु शर्मा, विशाल देशभक्त, शैलेंद्र पचौरी, मनोज सैनी, रमा, हीरा सिंह, जितेंद्र शर्मा, ऋषिपाल अत्री, सुधीर शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, देवेंद्र पचौरी, देव अग्रवाल, सुधा वाष्णेय, अर्चना गुप्ता, कान्हा, गगनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

आशीष कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा अलीगढ़।