गुरुवार, 9 सितंबर 2021

समाचार पत्रों में कवरेज, 9 सितंबर 2021, मुख्यमंत्री का अलीगढ़ दौरा

हिंदुस्तान 9 सितंबर 2021, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा।

खबर

अलीगढ़ को सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति का अलीगढ़ आगमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम 8 सितंबर 2021 को तैयारियों को लेकर समीक्षा

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 8 सितंबर 2021 को अलीगढ़ दौरा

प्रेस विज्ञप्ति
8 सितंबर 2021

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी और डिफेंस कॉरिडोर बनेंगे अलीगढ़ का गौरव : मुख्यमंत्री

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 14 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी और डिफेंस कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री अलीगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने लोधा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने क्वारसी स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, अलीगढ़ और आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संघर्ष किया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह महान चिंतक, विचारक और लेखक थे। महेंद्र प्रताप सिंह ने पराधीन परिस्थितियों में भी देश के लोगों की शिक्षा की चिंता करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जमीन दी थी। प्राचीन भारत में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए कार्य किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय उन्हीं की दी हुई जमीन पर खड़ा हुआ है। यह दुर्भाग्य रहा है कि एएमयू और अन्य पार्टियां राजा महेंद्र सिंह प्रताप के त्याग और बलिदान को भूल चुकी हैं। उन्होंने कभी भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति कभी कृतज्ञता जाहिर नहीं की।  भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकारें राजा महेंद्र सिंह प्रताप के गौरव को पुनः स्थापित करने का काम कर रही हैं। उन्हीं के सम्मान और शिक्षा के लिए अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्थापित करा रही हैं। संभव है अगले सत्र से यहां कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। विश्वविद्यालय एक्ट बन चुका है, भूमि और बजट पारित हो चुके हैं। इस विश्वविद्यालय से अलीगढ़ मंडल के करीब 400 विद्यालय संबंद्ध होंगे। विश्वविद्यालय में नियमित कोर्स के अलावा डिफेंस स्टडी और मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित स्किल डेवलपमेंट के विशेष कोर्स संचालित किए जाएंगे। जो अलीगढ़ के हार्डवेयर और डिफेंस उद्योग के लिए उपयोगी साबित होंगे। अलीगढ़ के हार्डवेयर उद्योग के बारे में उन्होंने कहा कि अलीगढ़ केवल ताला उद्योग का ही बड़ा केंद्र नहीं है बल्कि प्रत्येक प्रकार के हार्डवेयर के सामान अलीगढ़ में बनाए जाते हैं। डिफेंस कॉरिडोर बनने के बाद हार्डवेयर के काम में और गति आएगी। हार्डवेयर उद्योग और डिफेंस उद्योग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। डिफेंस कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के लिए गौरव के रूप में स्थापित होंगे। उद्योग के मामले में आगामी समय में अलीगढ़ भारत के बड़े उद्योग केंद्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। जेवर एयरपोर्ट चालू हो जाने के बाद एरोप्लेन मेंटेनेंस सेंटर स्थापित करने की भी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की है। जहां जहाजों का मेंटेनेंस और रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा। जो कि एक बड़ा उद्योग है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 सितंबर को प्रस्तावित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास के कार्यक्रम को भव्यता और दिव्यता के साथ बनाना है। इसी की तैयारियों के संबंध में अलीगढ़ और आगरा मंडल के भाजपा  पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्रणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जिलों में राजा महेंद्र प्रताप सिंह जाट की गौरव गाथाओं से जुड़े हुए पोस्टर, होर्डिंग, बैनर लगाए जाएं। ताकि उनके गौरव सम्मान को स्थापित किया जा सके। इस कार्यक्रम की सफलता और भव्यता के लिए सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। मोदी जी के कार्यक्रम में आगरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद से व्यक्ति आएंगे। मुख्यमंत्री का बैठक में स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने राम परिवार विग्रह प्रदान करके किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा, सांसद सतीश गौतम, राजवीर दिलेर, विधायक राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, दलवीर सिंह, अनिल पाराशर, संदीप राजा, रविंद्र पाल सिंह, जयवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिले से आए जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेस वार्ता में। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, मंत्री जीएस धर्मेश, मंत्री उदय भान सिंह, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, एमएलसी श्री चंद शर्मा, अलीगढ़ और आगरा मंडल के सभी एमएलए,  एमएलसी, सांसद, सम्मानित क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलों के पंचायत अध्यक्ष।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का 8 सितंबर 2021 को अलीगढ़ दौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा के संबंध में।