youth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
youth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

विश्व में भारतीय युवाओं की स्थिति, बहुत अच्छी नहीं




वैश्विक युवा विकास सूचकांक में भारत का 133 वां स्थान
भारत युवा शक्ति के आधार विश्व शक्ति बनने का सपना देखता है, लेकिन राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा जारी की गई वैश्विक युवा विकास सूचकांक -2016 की सूची भारत में युवाओं की अच्छी स्थिति नहीं बता रही है।
राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा जारी किए गए वैश्विक युवा विकास सूचकांक-2016 में 183 देशों की सूची में भारत को 133 वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह सूची युवाओं की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी जैसे मानकों के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में भारत को अपने पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान व श्रीलंका से भी नीचे स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची के मुताबिक नेपाल 77 वें, भूटान 69 वें और श्रीलंका 31 वें स्थान पर हैं।
इस समय दुनिया में युवाओं (15-29 वर्ष) की संख्या 1.8 अरब है। भारत में विश्व के कुल युवाओं की करीब 20 फीसदी आबादी निवास करती है। इस समय देश में युवाओं की कुल संख्या 34.5 करोड़ है।