mlc election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mlc election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की एमएलसी चुनाव की समीक्षा बैठक

प्रेस विज्ञप्ति
19 नवंबर 2020

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की एमएलसी चुनाव की तैयारियों समीक्षा

अलीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव से संबंधित ब्रज क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आगरा में ली। अलीगढ़ से जिला अध्यक्ष और एमएलसी चुनाव के प्रभारियों को बृहस्पतिवार को आगरा बुलाया गया था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों से संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रभारी पदाधिकारीयों  को योजनाबद्ध तरीके से संगठन की कुशलता का प्रयोग करते हुए चुनाव में विजय सुनिश्चित करनी है। स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से मिलकर मोदी योगी की योजनाओं के बारे में अवगत कराएं। भाजपा की सरकारें है, देश के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही हैं। प्रदेश में संगठन के बल पर सभी बीजेपी के प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। भाजपा सभी 11 खंडों को जीतकर क्लीन स्वीप करेगी।
अलीगढ़ जनपद की एमएलसी चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए, उन्होंने अलीगढ़  भाजपा संगठन की प्रशंसा करते हुए अब तक के कार्य को बहुत ही संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा संगठन स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ को अलीगढ़ से भारी बहुमत दिलाकर आगरा खंड से विजई बनाएंगे। 
अलीगढ़ से आगरा पहुंचे पदाधिकारियों में हरिशंकर गॉड,  सत्या सिंह, शिवनारायण शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी अन्नू आजाद, राकेश सिंह, हरेंद्र कालू, अवध सिंह बघेल, बबलू सिंह आदि सम्मिलित रहे।

आशीष कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा अलीगढ़।