श्री राम शर्मा आचार्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्री राम शर्मा आचार्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 मई 2011

मेरा क्या परिचय पूछ रहे, रचियता , रक्षक, पोषक हूँ

 साभार
मेरा  क्या  परिचय  पूछ  रहे,   रचियता , रक्षक,  पोषक हूँ l
मैं शून्य किन्तु फिर भी विराट,  मै आदि-त्राता, उद्घोषक हूँ ll


मैं एक किन्तु संकल्प किया, तो एकोSहं बहुस्याम हुआ l
... मैंने विस्तार किया  अपना,   ब्रम्हांड उसी का नाम हुआ ll
ये  चाँद  और  सूरज  मेरी,   आँखों  में  उगने   वाले   हैं  l
है  एक  आंख  में  स्नेह ,  और  दूजी  में प्रखर उजाले  है ll

मनचाही सृष्टि रचाने की,  क्षमता वाला मैं कौशिक हूँ |
मेरा क्या परिचय पूछ रहे, रचियता, रक्षक, पोषक  हूँ ll


जिसमे मणि-मुक्तक छिपे हुए , वह सागर  की  गहराई  हूँ l
जिसकी करुणा सुरसरि बनती,  उस हिमनग की ऊँचाई हूँ ll
मेरा  संगीत  छिड़ा  करता , कल-कल करते इन झरनों में l
मैं  सौरभ  बिखराता  रहता ,  इन  रं� �-बिरंगे  सुमनों  4�ें  ll

यह प्रकृति छठा मेरी ही है , इतना सुंदर मनमोहक हूँ l
मेरा क्या परिचय पूछ रहे, रचियता, रक्षक,  पोषक हूँ ll


मेरे चिंतन  की  धारा से,  ऋषिओं  का प्रादुर्भाव  हुआ l
मैंने जब ऋचा उचारी तो, सुरसंस्कृति का फैलाव हुआ ll
मैं याज्ञवल्क्य, मैं ही वशिष्ठ, मैं परशुराम, भागीरथ हूँ l
जो  कभी  अधूरा  रहा नहीं,  मैं ऐसा प्रबल मनोरथ हूँ ll

प्रण पूरा  करने महाकाल हूँ,  कालचक्र  अवरोधक  हूँ l
मेरा क्या परिचय पूछ रहे , रचियता, रक्षक पोषक हूँ ll


जन-हित में विष पीने वाली,  विषपाई मेरी क्षमता है l
जन पीढ़ा से विगलित होती, ऐसी करुणा है, ममता है ll
मैंने साधारण  वानर को , बजरंग  बना के खड़ा किया l
मेरी गीता ने अर्जुन को , अन्याय  मिटाने  अड़ा दिया ll

विकृतियों से लोहा लेने , सुसंस्कृति का सह्योजक हूँ l
मेरा क्या परिचय पूछ रहे , रचियता,रक्षक,पोषक हूँ ll


मैंने संकल्प किया   है  फिर , भू  पर ही स्वर्ग बसाऊंगा l
इस ही  धरती के   मानव को,    शोधूंगा,  देव बनाऊंगा  ll
लाऊंगा मैं उज्वल भविष्य, इसका साक्षी यह दिनकर है l
मेरे  संग  सविता  के  साधक , गायत्री  वाला परिकर है ll

मैं  युग-दृष्टा, युग-सृष्टा ,  युगपरिवर्तन  उद्घोषक  हूँ l
मेरा क्या परिचय पूछ रहे , रचियता,रक्षक,पोषक हूँ ll

                                                                                    
                                                                                          - श्रीराम शर्मा आचार्य