news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 जुलाई 2021

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत योगी सरकार के सुशासन और विकास की जीत

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 11 जुलाई 2021

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत योगी सरकार के सुशासन और विकास की जीत

भारतीय जनता पार्टी जिला अलीगढ़ ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। रविवार को क्वारसी स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी और आवासीय परिवाद जांच समिति के सभापति दर्जा प्राप्त मंत्री श्री चंद शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अंतर की विजय प्राप्त करते हुए कुल पड़े 46 मतों में से 38 मत प्राप्त किए। इसी प्रकार कल संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जिला अलीगढ़ में कुल 12 सीटों में से 10 पर निर्विरोध प्रत्याशी विजई हुए हैं, इतने प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र पंचायत के इतिहास में पहली बार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास और सुशासन के दम पर ही यह संभव हो पाया है। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने कुशल संगठन  क्षमता के दम पर यह ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित की है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि पिछले 1 वर्ष से पंचायत के चुनाव में पूरे मनोयोग के साथ लगे हुए थे।

जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत के 67 सीटों पर और क्षेत्र पंचायत की 80 फ़ीसदी से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त की है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन शिल्पी प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जी को इस जीत का पूरा श्रेय जाता है। यह भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की विजय है। मोदी और योगी जी की सरकार ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां गरीबों को मकान न मिले हों। किसानों की सम्मान निधि उनके खातों में सीधी पहुंच रही है। वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन लोगों की खातों में पहुंच रही है। पहले गांव के लोगों को सिलेंडर मिलना एक सपने के समान था, लेकिन आप सभी के लिए गैस सहजता से उपलब्ध है। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी आज किसान खेत खलियान मजदूर व्यापारी महिला सैनिक सभी के हितों में काम कर रही है। यह परिवार की भावना है, परिवारवाद नहीं। साथ ही क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद पंचवाद की संख्या मानसिकता से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की राजनीति में दृढ़ विश्वास रखती है। 
जिला अध्यक्ष होने के नाते मैं सभी अपने सम्मानित जनप्रतिनिधियों पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पंचायत के निष्पक्ष और पूर्ण ईमानदारी से चुनाव संपन्न हुए हैं, इसकी निष्पक्ष प्रस्तुति के लिए प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ मीडिया सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मंत्री और अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, जिला महामंत्री पंकज पवार, शिवनारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला मंत्री अवध प्रकाश सिंह,, जिला सह मीडिया प्रभारी अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। 

आशीष कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा अलीगढ़।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

जिला अलीगढ़ में भाजपा के कार्यक्रम 25 दिसंबर 2020

प्रेस विज्ञप्ति - २
25 दिसंबर 2020

सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को मिली सम्मान निधि

जिला अलीगढ़ के किसानों ने मोदी को सुना लाइव

अलीगढ़। शुक्रवार को जिला अलीगढ़ में 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक और मंडल पर किसानों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसानों ने कार्यक्रमों में पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाइव सुना। साथ ही किसान सम्मान निधि के तहत धनराशि सीधे बैंक खातों में प्राप्त होने पर किसानों ने अपनी प्रसन्नता प्रकट की।

सुशासन दिवस के अवसर पर जिले में लोधा, बिजौली, टप्पल, गौधा, गंगीरी, खैर, इगलास, धनीपुर, अतरौली, चंडौस, अकराबाद, जवां, गभाना, बेंसवा, विजयगढ़, पन्हेरा मैं कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन स्थानों पर पहुंचे भारी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव सुना। अतरौली ब्लाक पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा मोदी के 6 वर्ष के कार्यकाल में देश समाज का सम्मान बढ़ाने वाली उपलब्धि रही हैं। रक्षा क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, कृषि क्षेत्र सभी क्षेत्रों में मोदी सरकार विश्व में भारत को एक नया स्थान दिला रही है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक प्रेमलता लोधी ने कहा कि मोदी योगी की सरकार दिन रात देश हित के लिए कार्य कर रही हैं। कार्यक्रमों में ब्लाक प्रमुख केहरि सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, चेयरमैन पवन वर्मा, दानसहाय अंकल, गोपाल माहेश्वरी, उमेश राघव, जीतपाल सिंह, बोधपाल सिंह, राजकुमार भारद्वाज, मीना कुमारी आदि उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति - एक
25 दिसंबर 2020

पंचायती राज मंत्री ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

शुक्रवार को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अलीगढ़ जिला कार्यालय जापान हाउस पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के सामने पुष्पार्पण कर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई।  इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, विधायक अनूप प्रधान, रामसखी कठेरिया, शशी सिंह, शिवनारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे। पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है। केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार सुशासन स्थापित करने के लिए कार्य कर रही हैं। बीजेपी की सरकार में पंचायती राज मजबूत हुआ है। मोदी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।
आशीष कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा अलीगढ़।

प्रेस विज्ञप्ति 3
25 दिसंबर 2020

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने अतरौली अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।