samachar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
samachar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने किया भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 31 अक्टूबर 2020

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने किया भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन

भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शनिवार को अलीगढ़ के कायमपुर मोड़ पर भाजपा के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन किया। भाजपा का नवीन कार्यालय एक वर्ष के अंदर तैयार हो जाएगा। यह कार्यालय आधुनिक व हाईटेक सुविधाओं से युक्त होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे सुनील बंसल ने मंच से बोलते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के आधुनिक में हाईटेक कार्यालय बनाए जा रहे हैं। अलीगढ़ का भाजपा कार्यालय एक वर्ष के अंदर तैयार हो जाएगा। कार्यालय में आधुनिक ऑफिस, लाइब्रेरी, डिजिटल संवाद के लिए सुविधाएं, कॉन्फ्रेंस रूम आदि होंगे। भाजपा के अब तक 54 जिलों के कार्यालय पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। 14 जिलों में निर्माण के कार्य जारी हैं।   आगामी विधानसभा का चुनाव भाजपा नवीन कार्यालय से लड़ेगी। भाजपा अलीगढ़ का नवीन कार्यालय 900 वर्ग गज में तैयार होगा। सुनील बंसल अलीगढ़ पहुंचने से पहले टूंडला उपचुनाव की बैठक करके पधारे थे। भूमि पूजन कार्यक्रम अलीगढ़ में पधारे लोगों को संबोधित करने के बाद सुनील बंसल बुलंदशहर उप चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकल गए। संगठन मंत्री सुनील बंसल का माला में पटका पहनाकर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, राज्य मंत्री संदीप सिंह, विधायक दलवीर सिंह, रविंद्र पाल सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, मीना कुमारी, उमेश कुमारी, पूनम बजाज, श्यौराज सिंह, गोपाल माहेश्वरी, धर्मेंद्र चौधरी, अनेकपाल सिंह, पंकज पवार, आशा सिंह, हरेंद्र कालू, सुशील गुप्ता, सतपाल सिंह, उमेश राघव, अन्नू आजाद, गौरव शर्मा, सुमित महेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।


आशीष कुमार
जिला प्रवक्ता
भाजपा अलीगढ़।