बुधवार, 4 नवंबर 2020

अलीगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों ने दी क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को जन्म दिवस की बधाइयां

प्रेस विज्ञप्ति
4 नवंबर 2020

अलीगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों ने दी क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को जन्म दिवस की बधाइयां

बुधवार को जनपद अलीगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों ने कासगंज पहुंचकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का जन्मदिन 4 नवंबर को बनाया जाता है। 
बुधवार को जनपद अलीगढ़ के जिला महामंत्री डॉ गोपाल माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष चौधरी, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, जिला मंत्री सुमित महेश्वरी, ऐश्वर्य वाष्णेंय आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर फूल माला पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने जन्म जन्म दिवस के अवसर पर रजनीकांत माहेश्वरी ने अलीगढ़ से पहुंचे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने के लिए जी जान लगाकर कार्य करते रहें। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर अपना हर्ष प्रकट किया।

हरदुआगंज मंडल प्रशिक्षण वर्ग 4 नवंबर 2020