रविवार, 11 जुलाई 2021

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत योगी सरकार के सुशासन और विकास की जीत

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 11 जुलाई 2021

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत योगी सरकार के सुशासन और विकास की जीत

भारतीय जनता पार्टी जिला अलीगढ़ ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। रविवार को क्वारसी स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी और आवासीय परिवाद जांच समिति के सभापति दर्जा प्राप्त मंत्री श्री चंद शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अंतर की विजय प्राप्त करते हुए कुल पड़े 46 मतों में से 38 मत प्राप्त किए। इसी प्रकार कल संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जिला अलीगढ़ में कुल 12 सीटों में से 10 पर निर्विरोध प्रत्याशी विजई हुए हैं, इतने प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र पंचायत के इतिहास में पहली बार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास और सुशासन के दम पर ही यह संभव हो पाया है। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने कुशल संगठन  क्षमता के दम पर यह ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित की है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि पिछले 1 वर्ष से पंचायत के चुनाव में पूरे मनोयोग के साथ लगे हुए थे।

जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत के 67 सीटों पर और क्षेत्र पंचायत की 80 फ़ीसदी से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त की है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन शिल्पी प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जी को इस जीत का पूरा श्रेय जाता है। यह भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की विजय है। मोदी और योगी जी की सरकार ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां गरीबों को मकान न मिले हों। किसानों की सम्मान निधि उनके खातों में सीधी पहुंच रही है। वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन लोगों की खातों में पहुंच रही है। पहले गांव के लोगों को सिलेंडर मिलना एक सपने के समान था, लेकिन आप सभी के लिए गैस सहजता से उपलब्ध है। सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी आज किसान खेत खलियान मजदूर व्यापारी महिला सैनिक सभी के हितों में काम कर रही है। यह परिवार की भावना है, परिवारवाद नहीं। साथ ही क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद पंचवाद की संख्या मानसिकता से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की राजनीति में दृढ़ विश्वास रखती है। 
जिला अध्यक्ष होने के नाते मैं सभी अपने सम्मानित जनप्रतिनिधियों पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पंचायत के निष्पक्ष और पूर्ण ईमानदारी से चुनाव संपन्न हुए हैं, इसकी निष्पक्ष प्रस्तुति के लिए प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ मीडिया सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मंत्री और अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, जिला महामंत्री पंकज पवार, शिवनारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला मंत्री अवध प्रकाश सिंह,, जिला सह मीडिया प्रभारी अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। 

आशीष कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा अलीगढ़।